फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम साहब ! अब्दुल्ला के नामांकन में दिक्कत तो नहीं

Sat, 28 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपु्र
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खां।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक वेब पोर्टल पर चल रही खबर अब्दुल्ला की उम्र उनके लिए चुनाव लड़ने में समस्या बन सकती है, उनका नामांकन रद्द करा सकती है, इसीलिए उन्हें एक्सरे कराने पड़े हैं। इसी बीच शुक्रवार को अब्दुल्ला ने नामांकन का एक सेट भी दाखिल किया। इन सब बातों ने इस ओर इशारा किया तो पड़ताल कराई गई जिसमें एक्सरे की बात सच निकली। एक्सरे की जांच से उम्र का भी पता लगाया जाता है। इस बाबत जब कैबिनेट मंत्री आजम खां और अब्दुल्ला आजम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

खबर यह है कि अब्दुल्ला आजम ने अपने हलफनामे में जो उम्र दर्शायी है उसमें कुछ संशय है। दरअसल आजम के विरोधी उनके बेटे की उम्र को लेकर आपत्ति दर्ज करने वाले थे। कहा जा रहा है कि अब्दुल्ला आजम द्वारा जो दस्तावेज जमा किए गए हैं, उसमें कुछ त्रुटियां थीं, बर्थ सर्टिफिकेट भी संलग्न नहीं है, लिहाजा विरोधियों की आपत्ति की वजह से अपने बचाव में शायद एक्सरे कराके उम्र का प्रमाण हासिल करने के लिए जवाब दे सकें। अब्दुल्ला आजम खां ने हलफनामे में 26 वर्ष की उम्र दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी अब भी उम्र के प्रमाण जुटाकर आपत्ति करने के लिए लगे हैं। एक्सरे कराके अपनी उम्र चुनाव लड़ने के योग्य साबित कराने की भी चर्चा वेब पोर्टल की खबर में होने से इसकी बेहद चर्चा है। हालांकि जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और एक्सरे एक्सपर्ट ने जानकारी लेने पर यह तो पुष्टि की है कि अब्दुल्ला आजम ने शुक्रवार को एक्सरे कराया है, लेकिन एक्सरे क्यों कराया यह नहीं बताया है। एक्सरे के सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत की ओर से सलाह दी गई होना बताया गया है। इधर, कैबिनेट मंत्री आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें