फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज

Thu, 31 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से सिर्फ प्रत्याशी और अनुमोदक की एंट्री होगी। आम लोगों को दूसरे गेट से गुजरना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन



मतदान के लिए दो दिन से पर्चों की बिक्री का काम जारी है। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का काम होगा। सुबह 11 बजे से डीएम कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह की देखरेख में नामांकन शुरू होगा।


इसके लिए बैरीकेडिंग भी कराई गई है। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच का काम अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा का घेरा कड़ा रहेगा।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट के गेट के आसपास पुलिस और पीएसी के इंतजाम किए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एके आर्य ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इस दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह और एएसपी तारिक मोहम्मद ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें