फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डरे आत्मविश्वास से कोरोना से जीती जा सकती है जंग : एल वेंकटेश्वर लू

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बुधवार को नगर में निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद के नोडल अधिकारी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से हम लोग बिना डरे आत्मविश्वास के साथ डट कर मुकाबला करने पर हरा सकते हैं। वहीं सामान्य परिस्थिति में अगर मदद करना पुण्य का काम है तो ऐसी विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की मदद के लिए आगे आकर काम करने सबसे बड़े पुण्य का काम है।
विज्ञापन

शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने बुधवार को नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक मैरेज हाल में मोहल्ला निगरानी समिति के अंतर्गत वार्ड सभासदों, आंगनबाड़ी, आशा तथा अध्यापकों सहित के साथ बैठक की। इस दौरान नोडल अधिकारी ने मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों से कोविड-19 से बचाव के लिए मोहल्ले में किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने बैठक के दौरान वार्डों में फागिग एवं साफ-सफाई व्यवस्था, संक्रमित व्यक्तियों को किट वितरण सहित अन्य विषय पर जानकारी ली। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से वार्डों में किये जा रहे साफ-सफाई की व्यवस्था और डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में पूछा। जिसके बाद उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी निगरानी समिति कसबे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर जाकर स्वास्थ परिक्षण के साथ ही अन्य सरकारी योजना के लाभ मिल रहे है या नहीं और उनकी अन्य समस्याओं के बारे में भी पूछताछ कर एसडीएम को अवगत कराये। इसके इतर एडीएम जेपी गुप्ता ने कहा की अगर किसी भी व्यक्ति में परिक्षण के दौरान कोरोना लक्षण मिलते है तो तुरंत आरआरटी टीम को उसके बारे में जानकारी दे और उसकी स्वास्थ किट उपलब्ध कराएं। पलिकध्यक्ष प्रतिनिधि मक़सूद लाला ने कहा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ही वह लोगों को इस बात के लिये भी प्रेरित करें कि वह वैक्सीन सेंटर पर जाकर टीकाकरण का कार्य अनिवार्य से कराना सुनिश्चित करें। वही हम लोग लगातार निगरानी समिति पर भी नजर रखे है इस दौरान एसडीएम निरंकार सिंह, नगर नोडल अधिकारी धनीराम सैनी, समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें