फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत का सिलसिला जारी, गुरुवार को भी कोई नया मामला नहीं आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में चार दिनों से कोरोना संक्रमण का कोई नया केस सामने नहीं है। जिससे स्वास्थ्य विभाग और लोगों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार को जिले में नए संक्रिमतों की संख्या शून्य रही। जिले में आखिरी बाद रविवार को कोरोना संक्रमण का केस सामने आया है। अब सक्रिय मामले चार रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही है। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं लेकिन, गुरुवार को एक बार फिर जिले में राहत भरी खबर आई। जिले में संक्रित की संख्या शून्य रही। जबकि, एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। गुरुवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2960 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले चार रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें