फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शत्रु संपत्ति के तीन मामलों को एक करने के लिए नहीं दाखिल हो सकी आपत्ति

Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र पर अब पांच को होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज शत्रु संपत्ति के तीन मामलों की फाइल को एक साथ करने के प्रार्थनापत्र पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस प्रार्थनापत्र पर आपत्ति दाखिल की जानी थी, लेकिन आपत्ति दाखिल नहीं की जा सकी। अब इस मामले की सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति के कई मामले अजीमनगर थाने में दर्ज हैं। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। एक मामले में शत्रु संपत्ति के मामले में दोबारा विवेचना के बाद धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाई गई थीं, जिसमें वारंट भी बनाया गया था। सपा नेता को इस मामले में कोर्ट में उपस्थिति होने को भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सपा नेता के अधिवक्ता की ओर से तीन मामलों की फाइल को एक साथ सुनवाई करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है, जिस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। इस दौरान अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की जानी थी। अभियोजन की ओर से इस मामले में आपत्ति दाखिल करने को वक्त मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें