फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन माह से नहीं लिक्विड रिफिल, सिलिंडरों के सहारे ऑक्सीजन

Fri, 12 Jul 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट में अब तक लिक्विड रिफिल नहीं पड़ सकी है, जिससे ऑक्सीजन सिलिंडर व्यवस्था पर चल रही है। तीन माह से यह व्यवस्था चल रही है। सीएमएस ने इसके लिए शासन स्तर पर पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 55 लाख से निर्मित प्लांट शुरू होने के बाद काफी समय इससे मरीजों को लिक्विड फार्म में ऑक्सीजन मिली है। हर माह में इसमें लिक्विड पड़ता है जो कि जिला अस्पताल के बजट के साथ आता है। प्लांट शुरू होने के साथ अस्पताल के 150 बेड तक पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचती है, लेकिन पिछले तीन माह से ऑक्सीजन को लेकर संकट के बादल छाए हुए हैं। बजट न मिलने के चलते अभी लिक्विड नहीं मिल पा रहा है। लिक्विड न मिलने से इस प्लांट से अभी ऑक्सीजन नहीं जा पा रही है। अस्पताल में पीएम केयर फंड से दो ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए थे। इन ऑक्सीजन प्लांटों से ऑक्सीजन की सीधे आपूर्ति होती है। इन प्लांटों से बनी ऑक्सीजन को स्टोर नहीं किया जा सकता है। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि शीघ्र ही लिक्विड मंगवाकर इसको चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें