फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेसिक शिक्षा विभाग के 110 स्कूलों में रसोईघर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 110 स्कूलों में रसोईघर नहीं है। इसलिए यहां पर एमडीएम बनाने से लेकर उसको रखने के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्षों का सहारा लेना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रसोईघर के लिए बजट की मांग कर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में 1596 बेसिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें नगरीय क्षेत्रों में मिड-डे-मील की जिम्मेदारी एनजीओ को दी हुई है। खाना बनाने से लेकर बच्चों को खिलाने तक की जिम्मेदारी उन्हीं के पास रहती है। वहीं देहात क्षेत्र में एमडीएम रसोइया द्वारा बनाया जाता है। देहात के कुल 110 स्कूलों में रसोईघर नहीं होने से रसोइयों को खाना बनाने में असुविधा होती है।
ऐसे में उन्हें स्कूल के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में जाकर खाना बनाना पड़ता है। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण राहुल कुमार ने बताया कि रसोईघर के निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। बजट मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें