फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरा मंगलवार न कोई मौत नए मामले भी महज नौ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच अप्रैल और मई माह में मंगलवार 25 मई का दिन सबसे अधिक राहत भरा रहा। मंगलवार को जिले में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई तो वहीं नए मामले भी महज नौ ही आए हैं। अप्रैल और मई माह में पहली बार है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा दहाई अंक में भी नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में नौ नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें आरटी-पीसीआर जांच में एक, एंटीजन जांच में पांच और निजी लैब में हुई जांच में तीन संक्रमितों की पुष्टि की गई है। मंगलवार को एक ओर जहां नए संक्रमितों का आंकड़ा काफी कम रहा, वहीं 72 लोगों ने सकुशल आइसोलेशन अवधि भी पूर्ण कर ली। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले 411 ही बचे हैं। जिले में अब तक कुल 11492 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।
मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिले में कुल सक्रिय 411 मामलों में 291 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। अन्य जिलों में 24 संक्रमित आइसोलेट हैं और 50 संक्रमित भर्ती हैं। इसके साथ ही एल-2 कोविड अस्पताल में 23 संक्रमित आइसोलेट हैं, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर और जिला कारागार में दो-दो संक्रमित आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही सात संक्रमित टीएमयू में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें