फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 334 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, 137 आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मंगलवार को 334 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह वर्चुअली संपन्न हुआ। वहीं बुधवार को शेष 137 ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण करेंगे, जबकि 209 ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण अभी शपथ नहीं लेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अभी तक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके थे। शासन के निर्देशों पर मंगलवार व बुधवार को शेड्यूल के अनुसार वर्चुअली ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण होनी थी। इसके तहत मंगलवार को सभी ब्लॉकों में वर्चुअली नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण हुआ।
जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि जिले में 680 ग्राम पंचायतों में से 471 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हुआ था, जबकि 209 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन न होने के कारण कोरम पूरा न हो सका। लिहाजा जिले में 471 ग्राम प्रधानों को शपथ लेनी है। जिसमें मंगलवार को 334 ग्राम प्रधानों ने वर्चुअली शपथ ग्रहण की। इस दौरान ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव संबंधित पंचायत घर पर कुछ सदस्यों के साथ मौजूद रहे। जबकि शेष ग्राम पंचायत सदस्य घरों से ही वर्चुअली शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इस दौरान सभी वीडीओ वर्चुअली जुड़े और शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें