फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियादी बुखार का कहर, नौ और मरीजों की मौत 

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
भोट के खुर्शीदनगर गांव में आयोजित कैंप में मरीजों को दवाई देती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में बुखार ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भोट क्षेत्र के खुर्शीदनगर गांव में बुखार से पांच की मौत के बाद अब सैदनगर क्षेत्र के ढक्का हाजीनगर, मुरसैना, नगलिया और मिलक अब्बू गांव में बुखार से पीड़ित नौ और मरीजों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। ये मौतें पिछले तीन दिनों में हुई हैं। वहीं सेहत महकमा मौत की जानकारी से बेखबर है। पिछले बीस दिन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, इससे ग्रामीण भयभीत हैं। 

कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। बुखार का कहर यूं तो पिछले एक पखवाड़े से कायम है, लेकिन अब बु्खार जानलेवा होने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बुखार का कहर बरपना शुरू हो गया है। भोट क्षेत्र के खुर्शीदनगर गांव में बुखार से पांच की मौत के बाद सैदनगर क्षेत्र के ही ढक्का हाजीनगर में भी बुखार से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। ढक्का हाजीनगर में कल्लू, रईस अहमद, शकूलनबी, इफ्तेखार की मौत तीन दिन के भीतर हो गई। वह काफी समय से बुखार से    पीड़ित थे। 
विज्ञापन


इसी तरह मुरसैना गांव में मुसरिम और रामौतार, मिलक अब्बू में वजीर हसन, नगलिया आकिल के मझरे में जमशेद और अशरफ अली के छह साल के बेटे मोहम्मद आसिक की भी बुखार से मौत हो गई। नौ लोगों की मौत पिछले तीन दिन में होना बताई गई हैं। इस तरह अब तक जिले में बुखार से 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन


दस दिन पूर्व मिलक तहसील के लोहा गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण  इलाकों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। गंभीर बात यह है कि इतनी मौत हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है। किसी भी ग्रामीण इलाकों में बुखार का कहर पर अंकुश लगाने के लिए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें