रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने डीआईओएस और पीडब्ल्यूडी दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस में दो तथा पीडब्ल्यूडी कार्यालय में सात कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
जिलाधिकारी ने सुबह दस बजे बीएसए कार्यालय, डायट, डीआईओएस कार्यालय तथा पीडब्ल्यूडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा व गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कहा कि आगे भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई व अन्य सुविधाएं भी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कोरोना महामारी के इस दौर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपदा के कारण जनमानस के सामने उत्पन्न समस्याओं के प्रति हमारा दायित्व है। उनकी मुश्किलों को आसान करने में उनकी सहायता करें।