फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे निकोलस शेंक

Mon, 21 Apr 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीडीओ ने नवाब स्टेशन देखा
फोटो
रामपुर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य विकास अधिकारी निकोलस शेंक ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और नवाब स्टेशन देखा। उन्होंने मूंडापांडे पहुंचकर मुरादाबाद हवाई अड्डे का भी दौरा किया।
विज्ञापन


रामपुर भ्रमण के तीसरे दिन रविवार को निकोलस शेंक ने गांधी समाधि का इतिहास जाना और इसे रामपुर के लोगों के लिए गौरवशाली बताया। उनके अलावा पूर्व मंत्री नवेद मियां, बर्दा लक्जरी के निदेशक साइमन क्लेज, वेलकम होम लक्जरी रियल एस्टेट सर्विसेज की संस्थापक सुश क्लेज और अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पोती नवाबजादी समन अली खान ने भी गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि निकोलस शेंक ने नवाब स्टेशन भी देखा। नवाबज़ादी समन अली खान ने उन्हें रामपुर रियासतकाल के कई ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया। उन्हें स्पेशल ट्रेन में की गई अपनी यात्राओं के बारे में बताया। निकोलस शेंक ने कहा कि रामपुर में महत्वपूर्ण धरोहरें हैं। इनके संरक्षण की जरूरत है, ताकि यह शहर टूरिज्म मैप पर आ सके। निकोलस शेंक ने मूंडापांडे स्थित मुरादाबाद हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने वहां एयरपोर्ट अधिकारियों से मुलाकात की। यहां कृपाल सिंह और चिरंजीव त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें