फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नदी में उतराता मिला नवजात का शव

Mon, 17 Mar 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रविवार शाम भाखड़ा नदी में एक नवजात बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। मछुआरों के शोर मचाने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर में हाईवे स्थित भाखड़ा डैम में आने वाली सीधी भाखड़ा नदी के समानांतर खौंदलपुर गांव को रास्ता जाता है। रविवार शाम करीब चार बजे डैम से करीब सौ मीटर पीछे नदी में कुछ मछुआरे मछलियां पकड़ रहे थे। तभी उन्होंने नदी में खौंदलपुर रोड के किनारे एक नवजात बच्ची के शव को उतराते देखा और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर नदी किनारे लोग एकत्र हो गए। वहां पहुंचे शीतला माता मंदिर के महंत महेंद्र सागर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को नदी से निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

नवजात बच्ची के शव के बारे में मौके पर पुलिस को कोई कुछ नहीं बता सका। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें