फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार के पूर्व पालिकाध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Wed, 04 Dec 2024 01:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
सलाउद्दीन अंसारी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
स्वार। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद अंसारी के भतीजे सलाउद्दीन अंसारी (27) की मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के दाएं गाल पर सटाकर मारी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी सलाउद्दीन अंसारी पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद अंसारी का रिश्ते में भतीजा था। वह मुंशीगंज मार्ग पर मैरिज हाॅल का निर्माण करा रहा था। मंगलवार की शाम सात बजे वह साइट पर था। उसी दौरान वहां आए कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल सलाउद्दीन को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सलाउद्दीन के चाचा ने स्वार कोतवाली में दो लोगों खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ अतुल कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें