फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दोनों ही दल खुद में आश्वस्त हैं कि जीत उनकी ही होगी। हालांकि, तीसरा उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है, जिन्होंने सपा के समर्थन से ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। शनिवार को स्थिति साफ हो जाएगी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी किसे मिलेगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही जिले में सियासी हलचल तेज है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए जहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव औलख के प्रयास हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के साथ भी पार्टी का समर्थन हासिल है। हालांकि, सांसद आजम खां जेल में हैं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने फिर रामपुर में डेरा जमा लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। वास्तविक स्थिति तो शनिवार को ही साफ होगी, जब मतगणना होगी। तब पता चलेगा रामपुर का अगला जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें