फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब खानदान संपत्ति बंटवारा : आपत्तियों पर बहस जारी, आज फिर होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने प्रस्तावित विभाजन योजना को लेकर दाखिल आपत्तियों को सुना। मामले में गुरुवार 12 अगस्त को भी सुनवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी। जिस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल कर दी है। इसके बाद नौ अगस्त से मामले में लगातार सुनवाई हो रही है। जिसमें प्रस्तावित विभाजन योजना को लेकर दाखिल की गईं आपत्तियों को सुना जा रहा है और बहस हो रही है। मामले में सोमवार व मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुनवाई हुई। मामले में दो पक्षकारों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बुधवार को भी कोर्ट में आपत्तियों पर बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को भी मामले में सुनवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। जिस पर गुरुवार 12 अगस्त को भी मामले की सुनवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें