रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा ने जिला पंचायत वार्ड 10 से चुनाव जीतीं नसरीन जहां को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 15 जून से तीन जुलाई के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहले ही ख्यालीराम लोधी का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
ख्यालीराम लोधी पूर्व में भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड 10 से चुनाव जीतीं नसरीन जहां को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जिले में 34 जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी के 11 और भाजपा के सात सदस्य हैं। वहीं जिले में 11 जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय चुने गए हैं, बसपा के तीन और कांग्रेस के दो जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित है।