फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ‘उड़ान’ सेहत-समाज के लिए घातक

Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जागरूकता
विज्ञापन

विज्ञापन
रैली को एसपी संजीव त्यागी ने गांधी समाधि से रवाना किया। यह राजद्वारा, मिस्टन गंज होते हुए रैली किला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों व स्वयं सेवी संगठनों के साथ रामपुर पब्लिक स्कूल, जैन इंटर कालेज, स्काउट-गाइड, आयुर्जीवनम सेवा समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताते हुए इनके सेवन से बचने का आह्वान किया गया। 


किला मैदान पर रैली के समापन पर डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि नशा सेहत के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी घातक है। इससे दूर रहना चाहिए। रैली में शामिल स्लोगन में से पांच श्रेष्ठ स्लोगन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। एसपी संजीव त्यागी ने रैली का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली में एएसपी मोहम्मद तारिक, सीओ सिटी आले हसन, सीओ नितिन सिंह, आरआई शैलेंद्र वाजपेयी, डा. कुलदीप सिंह चौहान, डा. शहनाज रहमान प्रमुख रूप से शामिल रहे। उधर, जवाहर पब्लिक इंटर कालेज में जागरूकता यात्रा का शुभांरभ किया गया। प्रधानाचार्य डा. महफूज अहमद, सैयद शारिब जुबैर, सुनील कुमर, मोहम्मद आकिब, विपिन कुमार, सुरेद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, सैनी युवा शक्ति दल की बैठक में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष लालमन सैनी,धनराज, ममता, मुकेश, संजय अग्रवाल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें