फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नकवी का सपा पर कटाक्ष, बोले-बिहार में प्रत्याशी नहीं तो स्टार प्रचारक क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फिल्म अभिनेता सलमान खां का नाम पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की लिस्ट में डाले जाने पर कहा कि भारत सरकार इसका विरोध करेगी। उन्होंने सपा नेता आजम खां के बयान को भी गलत बताया। उन्होंने बिहार चुनाव में सपा द्वारा स्टार प्रचारक उतारे जाने के सवाल पर कहा कि जब सपा का वहां कोई प्रत्याशी ही नहीं है तो उनको स्टार प्रचारक उतारने की आवश्यकता क्या है।
विज्ञापन

नकवी रविवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया से भी बात की। उन्होंने बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनावी संग्राम में सामंती सुल्तानों की खटा-खट हडबड़ी, फटा-फट गडबड़ी वाली, जलेबी की रील और जुगाड़ की डील गच्चा खा गई है।
उन्होंने सपा को सलाह दी कि सपा को रामपुर के स्टार चौराहे पर ही अपने स्टार प्रचारकों का मेला लगाना चाहिए। उन्होंने सपा नेता के दीये जलाने वाले कुछ भी जला सकते हैं के बयान पर भी आपत्ति जताई। कहा कि यह बयान गलत है।
विज्ञापन

आजम की सुरक्षा पर भी नकवी ने कहा कि सरकार चाहती है सब सुरक्षित रहें। नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी 2027 के चुनावी समर में सत्तालोलुप सुल्तानों का सुरूर और गुरूर फिर एक बार चकनाचूर होगा। नकवी अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय केबी माथुर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के पिता के स्वर्गवास एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सैनी के निधन पर उनके निवास मुरसैना जाकर उनके शोकाकुल परिवार से मिले।
शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा उत्सव पैलेस में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें