फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला खराब होने से नैनीताल हाईवे पर रेंगे वाहन

Tue, 29 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर रामपुर
विज्ञापन
सोमवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक ट्राला खराब गया। जिसकी वजह से वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राला को हाईवे से हटवाया तब जाकर यातायात चालू हो गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

नगर में नैनीताल हाईवे स्थित मुख्य चौराहे के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर से रामपुर जा रहा एक ट्राला अचानक खराब हो गया। ट्राला खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगे कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग-रेंग कर नगर से गुजरे। इसके बाद पुलिस ने ट्राला को हाईवे से हटवाया तब जाकर मार्ग सुचारू हो सका। इस दौरान जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। जाम लगने की एक वजह   हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी रहा। कोतवाली प्रभारी राजेश  सिंह सोलंकी ने बताया कि पूरे   समय पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें