फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर चार घंटे रहा जाम

Thu, 28 Jun 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
गुरुवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक  खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। जाम करीब दो किलोमीटर तक लगा रहा। इसकी वजह से नगर के आंतरिक मार्गों पर भी जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे वाहन रेंग रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

नैनीताल हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे बिजलीघर के पास रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई।
विज्ञापन


रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। 

हालांकि, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय जाम को खुलबाने मेें लगे रहे। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों का चिलचिलाती धूप के कारण बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम में टूरिस्टों को बुरा हाल रहा। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जाम लगने का कारण खराब ट्रक के अलावा हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण, हाईवे पर बेततरीब चलने वाले छोटे वाहनों के चालक भी रहे हैं, जो वाहनों को हाईवे पर आगे निकलने की होड़ में आड़े तिरछे लगा रहे थे। जिसके कारण देखते देखते ही जाम की हालत पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाम से निपटने के लिए जनता का सहयोग मिलना चाहिए। जबकि, हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास कुछ लेागों ने छबील लगाकर यातायात व्यवस्था को काफी प्रभावित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें