फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे चार घंटे रहा जाम  

Thu, 23 Mar 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुररामपुर
विज्ञापन
बुधवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पा जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर बुधवार को चारे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। 

नैनीताल हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे चारे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रपुर की तरफ जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गया। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाब ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरु हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण व नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें