फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे बनेगा फोरलेन : नकवी

Wed, 20 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों और व्यापारियों की परेशानी का सबब बना जर्जर नैनीताल हाईवे अब फोरलेन होगा। इससे पहले इस मार्ग की मरम्मत कर यातायात को सुगम बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की घोषणा केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को रामपुर में की है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि कार्य का शिलान्यास 10 फरवरी को बिलासपुर में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इसके लिए 716 हजार करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर जर्जर नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण का एलान किया।


उन्होंने कहा कि रामपुर से काठगोदाम तक के करीब 88 किलोमीटर के हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। इसका शिलान्यास बिलासपुर में 10 फरवरी को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। शिलान्यास के साथ ही चौड़ीकरण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 716 हजार करोड़ का बजट मंजूर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें