फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से हुआ नगर कीर्तन का स्वागत

Mon, 23 Nov 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शामिल बच्चों ने पीटी, भांगड़ा और अन्य करतब दिखाए।
विज्ञापन



महिला जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। इसके बाद संगत ने नितनेम का पाठ किया। सुखमनी साहिब के पाठ के बाद अखंड पाठ आरंभ हुआ। सुबह नौ बजे नगर कीर्तन आरंभ हुआ।


नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में आकर समाप्त हुआ। रास्ते में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



गुरुद्वारा श्री सिंह सभा और गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के सभी सदस्यों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। युवा गतके का करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरुचरन सिंह आहूजा, ओमकार सिंह, गुरजीत सिंह माटा, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह लक्की, हरीश अरोड़ा, धनवंत सिंह, जोगेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें