फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख नही देने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। दहेज में रुपयों की मांग पूरी न होने युवक ने पत्नी को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बाजपुर के थाना केलाखेड़ा के मुहल्ला फिदा नगर निवासी हबीबुर्रहमान ने अपनी 28 साल की बेटी शन्नो का निकाह तीन माह पूर्व मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी हनीफ के साथ किया था। हनीफ की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, उसके चार बच्चे हैं। निकाह के कुछ समय के बाद से ससुराल वाले उससे दहेज में पांच लाख रुपये लाने की बात कहकर उसको परेशान करते रहते थे। आरोप है कि हनीफ ने मंगलवार की शाम दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे जहर दे दिया। जिससे देर रात उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन सुबह जब गांव पहुंचे तो बेटी का शव देखकर उनके होश उड़ गए। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से स्वार कोतवाली में हनीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। स्वार कोतवाल मनोज कुमार मसवासी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह नायब तहसीलदार राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें