रामपुर। स्वार तहसील के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार समेत 46 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें सीएचसी का भी स्टाफ शामिल है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, लेकिन स्वार में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी। कुछ दिन पहले स्वार में भी सरकारी कर्मचारियों समेत विभिन्न लोगों की सैंपल लिए गए थे, जिसके बाद चार मई को सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए थे। इनमें से 46 लोगों की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें स्वार के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी भी शामिल हैं। इन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 54 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 46 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से किसी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हो सकी है।