भोट (रामपुर)। शनिवार देर शाम जानवरों के लिए चारा लेने गया किसान पराली के अंदर युवती के शव को देखकर घबरा गया।सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।आननफानन में पुलिस भी आ गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी समय तक उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सकी।बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के संकरा गांव निवासी रियाज अहमद का गांव से कुछ दूरी पर ही खेत है। खेत में ही उसने पराली का ढेर लगा रखा है। शनिवार देर शाम वह जानवरों के लिए पराली लेने खेत पर पहुंचा तो ढेर के भीतर करीब 25-30 वर्षीय युवती का शव देख उसके होश उड़ गए। घबराया किसान वहां से भागकर गांव पहुंचा। उसने इस मामले की जानकारी गांव के लोगों केे दी। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। बाद में शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में सीओ केमरी अशोक कुमार पांडेय भी रात में ही मौके पर पहुंच गए।मौका मुआयना कर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।पुलिस ने खेत स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है