शहजादनगर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक आरोपी ने अपने साढ़ू के वृद्ध पिता को चाकूू से हमलाकर कर बुरी तरह घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। इस दौरान वृद्व की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव बराखास निवासी मकसूद के बेटे खुशनुुद का पास में ही रहने वाले अपने साढू आरिफ से जमीन की रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते साढ़ू आरिफ देर शाम को खुशनूद के घर पर पहुंच गया। जहां आरिफ के न मिलने पर उसके पिता मकसूद (70) के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बृद्ध मकसूद पर चाकू से हमला कर दिया। मकसूद बुरी तरह से घायल होकर वहीं पर गिर गया।
परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी आरिफ मौका पाकर वहां से फरार हो गया। बाद में परिवार के लोग उसको निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। वृद्व मकसूद की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।