फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव खेत में दबाया

Tue, 26 Dec 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी आसिम
विज्ञापन

विज्ञापन
 
चाचा ने जमीन के विवाद में सगी भतीजी की हत्या करके शव गन्ने के खेत में दबा दिया। पुलिस ने माता-पिता की सूचना पर शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मदरसे की छुट्टियों में दादी के घर रहने आई थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया।

नगर के समीपवर्ती गांव नवाबनगर निवासी अनीस  भाइयों से पारिवारिक बंटवारे में हुए विवाद के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। वहीं उसकी छह बच्चों में सबसे बड़ी बेटी जैनब (12)  काशीपुर (उत्तराखंड) के इस्लामिक मदरसे में रहकर आलिमा की पढ़ाई करती थी। बारावफ़ात के मौके पर मदरसे की पंद्रह दिन की छुट्टियों में वो अपनी दादी फात्मा के घर अपने चाचा आसिम के साथ आ गई थी।
विज्ञापन


इस बीच छात्रा लगातार अपनी मां नसरीन के संपर्क में थी लेकिन बीते सोमवार से उसकी छात्रा से बात नहीं हुई। मां ने बताया कि जब उसने अपने पुत्री से बात कराने को कहा तो चाचा आसिम ने बताया कि वो छात्रा को मदरसे छोड़ आया है। इस पर मां संतुष्ट हो गई लेकिन शुक्रवार को उसने छात्रा के मदरसे में फोन कर छात्रा से बात करने को कहा तो मदरसे वालों ने छात्रा के मदरसे में पहुंचने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने तुरंत चाचा आसिम को फोन किया तो उसने कहा कि वो मदरसे छोड़ आया है बाकी उसे कोई जानकारी नहीं है। पिता अनीस ने बताया शनिवार को आसिम का फोन आया कि वो उसके हिस्से की एक एकड़ भूमि ले लेगा और तुम मेरे हिस्से के पेड़ ले ले।
विज्ञापन


यह सुनकर उसका माथा ठनक गया, उसने आसिम से बात करना चाही तो उसका फोन लगातार बंद आता रहा। इसके बाद उसने तुरंत हवाई जहाज के टिकट करा कर रविवार को टांडा कोतवाली पहुंचा तथा अपने भाई आसिम भतीजे सालिम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मुखबिर की सूचना पर नगर की मंडी समिति के सामने आरोपी आसिम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने पूछताछ करने पर छात्रा की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया की उन्होंने छात्रा की हत्या 18 दिसंबर की रात ग्यारह बजे के करीब की थी तथा देर रात तीन बजे उसे अपने ही गन्ने के खेत में गड्ढा खोद कर दफना दिया। जिस पर पुलिस ने आसिम की निशानदेही पर छात्रा का शव सुबह 11 बजे रामपुर से आयी फॉरेंसिक टीम की मदद से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें