फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से लो वोल्टेज की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

निचार खंड के पानवी गांव की करीब एक हजार आबादी को पिछले दो माह से लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की बिजली बोर्ड इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इससे पानवी के लोगों को परेशानी हो रही है। पानवी गांव के बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में अधिक मुश्किल होती है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिजली की इतनी कम रोशनी रहती है कि कोई काम भी नहीं हो सकता। इसके साथ लोगों को मोमबत्ती, लालटेन का सहारा लेना पड़ता है। सर्दियों में तो मुसीबत और भी बढ़ जाती है। युवा जागृति कल्ब पानवी अध्यक्ष सतीश नेगी, कुलदेव नारायण मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष अमृत नेगी, सचिव नारायण नेगी, पूर्व उप प्रधान पानवी डीजी नेगी, ग्रामीण संदीप नेगी, सुरेंद्र नेगी, अश्वनी नेगी, हंसराज नेगी और गुलाब चंद नेगी ने बताया कि बिजली बोर्ड ग्रामीणों की समस्या नहीं सुन रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि उन्हें लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाई जाए। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ टापरी हरि प्रकाश नेगी ने कहा कि पानवी गांव के लोगों की लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड गंभीर है। इसके समाधान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें