फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के चैंबर में मुंशी ने दरांती से किसान को मार डाला

Tue, 04 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील में सीओ आफिस के पीछे एक वकील के चैंबर में मुंशी का एक किसान से विवाद हो गया। विवाद के दौरान मुंशी ने दरांती से प्रहार करके किसान गुरमेज सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि वारदात के वक्त अधिवक्ता अपने चैंबर में नहीं थे। वकील के चैंबर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। तनाव के मद्देनजर सीओ स्वार ने कई थानों की पुलिस बुला ली। एसपी केके चौधरी दो टीमों का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। जबकि, वकीलों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी का उनसे कोई वास्ता न होने की बात कही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुरओझा निवासी अधिवक्ता दीपांकर बैरागी तहसील में सीओ कार्यालय के पीछे चैंबर नंबर छह में प्रैक्टिस करते हैं। उनके साथ ही उनके ही गांव का सपन कुमार मंडल उर्फ सोनू भी मुंशी के रूप में काम करता है। सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे खजुरिया थाने के ग्राम वेदपुर निवासी गुरमेज सिंह (45) पुत्र सलेंद्र सिंह अपने गांव के जागीर सिंह के साथ वकील के चैंबर में पहुंचा था।
विज्ञापन


उस वक्त चैंबर में वकील का मुंशी सोनू था। जागीर आधार कार्ड की फोटो काफी कराने के लिए चैंबर से बाहर गया। इसी दौरान गुरमेज व सोनू में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू ने गुरमेज के ऊपर दरांती से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर चैंबर में ही गिर गया। सोनू दरांती समेत भाग खड़ा हुआ। जागीर ने लौटकर गुुरमेज को लहूलुहान पड़ा देखा तो शोर मचा दिया।

मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और अन्य लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी भी मौके पर पहुंच गए। 108 एंबुलेंस के जरिए बुरी तरह घायल गुरमेज को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर से तहसील में सन्नाटा पसर गया और उसके घर में भी कोहराम मच गया। परिजन व अन्य संबंधी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। हत्या से सिख समाज में रोष फैल गया। तनाव के मद्देनजर सीओ स्वार राधेश्याम, केमरी, स्वार, मिलक खानम, भोट व खजुरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने तहसील व अस्पताल में डेरा डाला। पुलिस ने जागीर सिंह की तरफ से सपन मंडल उर्फ सोनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी ने भी सुबूत एकत्र किए। एसपी केके चौधरी ने शाम चार बजे घटनास्थल का निरीक्षण कर दो टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने को लगा दीं। लायर्स एसोसिएशन व बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें