फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसान की मौत के मामले में हत्या की धारा हटी, आत्महत्या के लिए उकसाने में मामला तरमीम

Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। किसान की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी है। मृतक के सुसाइड नोट और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा को हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट तरमीम कर दी है। पुलिस अब किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामले में पहले किसान के परिजनों की तहरीर पर गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया है।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट और वीडियो में सामने आई बातों को भी विवेचना में शामिल किया गया है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर हत्या के बजाय आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किसान को किन परिस्थितियों में आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें