फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नगर पालिका ने शुरू कराया पक्की दुकानों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार को नगर के साप्ताहिक बाजार में नगर पालिका परिषद द्वारा पक्की दुकानों का निर्माण शुरू शुरू कर दिया गया। नींव खोदकर पुजारी द्वारा भूमि पूजन किया। दुकानों के निर्माण को लेकर एक लंबे समय से विवाद हो रहा था, जो निर्माण शुरू होने के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन

नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में पक्की दुकानों का निर्माण कराने के लिए शनिवार को नगर पालिका की जेसीबी मशीन ने भूमि पूजन के लिए नींव को खोदा। मंदिर के महंत द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद भूमि पूजन संपन्न हुआ।
वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने फड़ विक्रेताओं के साथ प्रदर्शन कर दुकान निर्माण का विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सब्जी फड़ विक्रेताओं ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक जनहित याचिका दाखिल की है। जब तक कोर्ट का कोई निर्णय न आ जाता तब तक निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार में बताया कि नगर पालिका की भूमि पर पक्की दुकानों का निर्माण करने का फैसला बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है। जिससे सरकार की आय भी बढ़ेगी और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होंगे। नगर पालिका परिषद द्वारा दुकानों का निर्माण कराए जाने की शुरुआत की गई थी तो कुछ सब्जी व फड़ विक्रेता दिसंबर माह में हाईकोर्ट चले गए थे।
फैसला नगर पालिका के हक में आया था। दूसरी बार यह लोग मार्च में हाईकोर्ट गए। उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हमें कोर्ट के द्वारा दुकान बनाए जाने का निर्णय प्राप्त हुआ है। यदि कोर्ट पुनः कार्य रोकने का आदेश देती है तो हम निर्माण कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान जितेन्द्र, ईश्वरी, वीरपाल, नन्हें, शिवहरि, मनोज, मुकेश, टीटू, शेरयार, पारस, कुलदीप, नसीम, कालू, शफीक, राजेन्द्र, अमन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें