फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में नगर पालिका ने कराया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों के चलते प्रशासन और नगर पालिका पूरी तरह मुस्तैद है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों से मास्क ना पहनने पर जुर्माना वसूल किया और लोगों से प्रदेश सरकार के लगाए रात्रि कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, नगर पालिका ने नगर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया। साथ ही फॉगिंग भी कराई।
विज्ञापन

नगर में कोरोना संक्रमण के कारण महिला की मृत्यु के बाद से तहसील प्रशासन और नगर पालिका पहले से अधिक सतर्क हो गया है। नगर में लगातार सैनिटाइजेशन, फॉगिंग कराने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी नगर के तमाम इलाकों में नगर पालिका की ओर से सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, प्रदेश सरकार के रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के ऐलान के बाद कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने पुलिस फोर्स के साथ नगर भर में भ्रमण कर लोगों से कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान कर उन्हें जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें