फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दुनिया भर में देश की धमक और मोदी की धाक से परेशान विपक्ष, नकवी बोले- विरोधियों का बिगड़ा गणित

Sun, 02 Jul 2023 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय समाज, संस्कार, संविधान समावेशी सोच के सकारात्मक संकल्प से भरपूर है। हमें सहिष्णुता की ताकत को साम्प्रदायिकता की आफत से बचाना होगा।
विज्ञापन
बीजेपी नेेता मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि चौबीस के चुनावी चौपाल पर परिवारतंत्र का मोदी हराओ सपना पब्लिक के मोदी जिताओ संकल्प से परास्त होगा। परिवार पार्टियों की मोदी हटाओ सनक और पब्लिक का मोदी हैट्रिक का संकल्प साफ दिखाई दे रहा है। मोदी के काम की गिनती ने विपक्ष का गणित बिगाड़ दिया है।

विज्ञापन

रविवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर नकवी ने कार्यकर्ताओं से साथ बैठक में कहा कि परिवार के पालने में पले लोग इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिरता और विश्वसनीयता के साथ देश के सम्मान, समृद्धि, सशक्तिकरण की इबारत लिखने में कैसे सफल हो रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत की धमक, मोदी की धाक कैसे बढ़ रही है। नकवी ने कहा कि आज कुछ विध्वंसक ताकतें हिन्दुस्तान की समावेशी संस्कार, सहिष्णुता की ताकत को तार-तार करने की सांप्रदायिक सनक और साजिश में लगी हैं। हमे ऐसे साजिशी सिंडीकेट से सावधान, सतर्क रहना होगा।


नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय समाज, संस्कार, संविधान समावेशी सोच के सकारात्मक संकल्प से भरपूर है। हमें सहिष्णुता की ताकत को साम्प्रदायिकता की आफत से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सर्वाधिक अल्पसंख्यक भारत में समान अधिकार, सुरक्षा, समृद्धि, सशक्तिकरण के बराबर की हिस्सेदारी-भागीदारी के साथ रहने के बावजूद भी भारत बैशिंग ब्रिगेड अंतर्राष्ट्रीय जगत में इस्लामोफोबिया, असहिष्णुता, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव की क्रिमिनल कम्युनल करतूत से भारतीय समाज को बदनाम करने की साम्प्रदायिक सनक में लगा है। अफसोस की बात है कि कुछ भारतीय राजनीतिक दल भी इस राष्ट्रविरोधी छल को राजनीतिक बल देने में अग्रणी दिखते हैं। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सुशासन, समृद्धि और समावेशी सशक्तिकरण से भरपूर हैं। कार्यकर्ता काम के लेखाजोखा के साथ लोगों के बीच जाएं।

विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, प्रमोद जौहरी, युसूफ अली, श्रीष गुप्ता, महा सिंह राजपूत, महेश मौर्या, प्रदीप गुप्ता, सोनू लोधी, रूपेंद्र सिंह, आलोक जोहरी, बलबिंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें