रामपुर। चमरौआ ब्लाक के संकुल पंजाबनगर की संकुल स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुदस्सिर और कशिश ने फर्राटा दौड़ में बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
माडल प्राथमिक स्कूल बजीरनगर में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में मुदस्सिर और बालिका वर्ग में कशिश जीती। 200 मीटर दौड़ में सचिन लक्ष्मी, 400 मीटर दौड़ में अतुल और कशिश, 600 मीटर दौड़ में निकिल व लक्ष्मी पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में कुलदीप और काजल, ऊंची कूद में अतुल और कशिश प्रथम रहे। गोला फेंक में दानिश तथा चक्का फेंक में निखिल प्रथम रहे। योगा में मझरा मंढौली के छात्र प्रथम रहे। 50 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्राथमिक विद्यालय मिलक निब्बी सिंह तथा बालिका नैना प्राथमिक विद्यालय चिकटी की टीम जीती। प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में हिमांशु और पावनी, 200 मीटर दौड़ में अंकुर और सपना, 400 मीटर दौड़ में अभिषेक तथा बालिका संजोली लंबी कूद में प्रियांशु तथा सविता प्रथम रहे। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय चिकटी बालक बालिका दोनों की टीम विजयी रही। ठाकुरद्वारा को चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि चमरौआ के खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ गंगवार ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर एआरपी ओमपाल, दानिश, नरेंद्र सैनी, सौरभ शर्मा, ललित कुमार, शुएब अंसारी, रंजीत कुमार, नरेश कुमार, राकेश विश्वकर्मा, अशोक चौधरी, अनिल गंगवार एवं चंचल मौजूद रहे।