फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बंद पड़ा एमआरएफ सेंटर, गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरकार कूड़े के निस्तारण के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसका फायदा आम नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है। मसवासी में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के नाम पर खर्च किए गए लाखों रुपये व्यर्थ साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में स्थापित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर विभागीय उदासीनता के चलते महीनों से बंद पड़ा है, जबकि उसके आसपास कचरे के ढेर लगे हैं और गंदगी-दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
यह केंद्र विभिन्न वार्डों से एकत्र सूखे कचरे को रिसाइकिल योग्य सामग्री में बदलने और उपयोगी उत्पाद बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। लेकिन अब इसके मुख्य द्वार पर ताला लटका है और परिसर के आसपास कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे उड़कर घरों में घुसता कचरा, मच्छर-मक्खियों का प्रकोप और लगातार बढ़ती बदबू ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें