फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में शुक्रवार रात मानपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और छह वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार और बाइक सड़क किनारे खड्डे में जा पलटीं।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। शिकारपुर निवासी मोहम्मद जान का बेटा मोहम्मद आरिफ अपनी पत्नी तबस्सुम और छह वर्षीय बेटी आयजा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मानपुर तिराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में मोहम्मद आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तबस्सुम और आयजा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों और कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें