फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 26 Oct 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात सनकरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के भजनपुरी निवासी अंकुर (25) पुत्र अवनीश एक निजी फैक्टरी में काम करता था। शनिवार देर रात करीब 12:50 बजे वह बाइक से रामपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर सनकरा गांव के पास बने कट से आगे बढ़ते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें