फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 27 Sep 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे स्थित गांव खूंटा खेड़ा के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल गांव मुतियापुरा निवासी विजयपाल सैनी (27) की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मुतियापुरा निवासी विजयपाल सैनी शुक्रवार की रात रुद्रपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे खूंटा खेड़ा गांव के पास मोंगा ढाबे के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कुछ देर बाद पीछे से आए भाई विकास ने उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजन रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें