फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर से उतरा प्यार का भूत: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, पंचायत ने सुनाया ऐसा फैसला 10 दिन बाद लौटी

Sat, 01 Jul 2023 10:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी (रामपुर)

सार

तीन बच्चों की मां 20 जून को घर से दवाई लेने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। पति ने खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 दिन रामपुर के मसवासी क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई विवाहिता दबाव पड़ने के बाद घर लौट आई। बताया जा रहा है कि हैदराबाद पहुंचने पर पंचायत ने प्रेमी को उसको वापस कराने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद प्रेमी ने उसको यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर बाजपुर दोहारा के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद विवाहिता का पिता महिला को टांडा थाने ले गया और आरोपी युवक सहित कई लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां 20 जून को घर से दवाई लेने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। पति ने खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 24 जून को टांडा थाने में तीन नामजद लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में तहरीर दी थी।

आरोप है कि विवाहिता अपने साथ सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही कुछ नगदी भी ले गई थी। पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच जानकारी हुई कि महिला अपने प्रेमी के पास हैदराबाद चली गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को वापस लाने का प्रयास किया गया। दबाव के चलते आरोपी युवक महिला को उत्तराखंड के बाजपुर दौराहा पर छोड़कर चला गया। उधर, महिला के पिता उसे अपने घर ले गए।
विज्ञापन

महिला के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी युवक सहित कई लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन पंचायत के हस्तक्षेप के बाद तहरीर वापस ली गई और सुलह करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें