फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज हत्या के मामले में फरार मां-बेटी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले में फरार चल रही मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान मुरसलीन और उसकी बेटी इल्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


18 फरवरी को ग्राम कुचैटा निवासी जलील अहमद ने अपनी बेटी मुन्तियाज जहां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो कार और 20 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया।
पुलिस पहले ही जुनैद और आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मुंशीगंज तिराहा के पास से मुरसलीन और इल्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें