फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फुटबॉल टूर्नामेंट में मुरादाबाद ने बरेली को 2-1 से हराया

Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा गांधी स्टेडियम में सोमवार से प्रदेश स्तरीय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। इसमें 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला मैच बरेली और मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर रही। बरेली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद के ऊपर पहला गोल किया। जवाबी कार्यवाही में मुरादाबाद ने लगातार दो गोल मार कर बरेली को परास्त कर दिया और अपने पहले मुकाबले में ही आगे बढ़ गई है। मैच के रेफरी नेशनल खिलाड़ी अजीत कुमार रहे। जिसमें लाइन मैनिंग कन्नौज और शुभम ने की।
विज्ञापन

मैच आयोजक आंबेडकर क्लब रामपुर एवं क्रीड़ा भारती हैं। टूर्नामेंट के अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह मैच लगातार 20 दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह मैच सोमवार से शुरू हुआ है। मंगलवार को दिनेशपुर बंगाली कॉलोनी और ज्वाला क्लब रामपुर के बीच मैच होगा। मैच के पहले दिन मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. दशरथ, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता प्रमोद कुमार जैन रहे। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, विभाग संयोजक तुषार शर्मा, डॉ. अरविंद गौतम, दिवाकर गौड़, अरविंद भास्कर, हरीश कुमार डूडेजा, राजू सुमन, अमरपाल यादव, प्रकाश किस्टवाल, प्रतेश श्रीवास्तव, डॉ. अनूप कुमार सिंह, महेश कुमार, अभिषेक लाल, विकास कुमार, नीरज चौहान, आकाश बाबू, हिमेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग
रुड़की नगीना, सिरसी, चंदौसी, बरेली, मुरादाबाद, अशोक नगर, रामपुर, रुद्रपुर, रामनगर, टांडा की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें