फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग रहा 10 घंटे जाम

Tue, 21 Mar 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टांडा/ रामपुर
विज्ञापन
गांव सीतारामपुर में कालाबाजारी को जा रहा पकड़ा गया सरकारी गेहूं से भरा वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में पुलिया निर्माण के चलते 10घंटे से अधिक जाम लगा रहा। जाम से नगरवासी व राहगीर, उत्तराखंड आने जाने बाले पर्यटकों तथा परीक्षा देने आने वाले बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को भी परेशानी हो रही है।

  टांडा में नगर पालिका के पास स्थित मुरादाबाद- बाजपुर मार्ग पर जालपुर माइनर (नहर) पर पिछले चार माह से पुरानी पुलिया को तोड़कर दो भागों में पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले भाग में बनी अधूरी पुलिया  से ही यातायात सुचारु   किया गया   जबकि दूसरे भाग की पुलिया का भी तक सिर्फ लेंटर पड़ा है। आधी पलिया से एक साइड से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। इससे आए दिन नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में रविवार की रात्रि दस बजे से सुबह करीब आठ बजे तक पुलिया तंग होने के कारण भारी जाम लगा रहा। दोनो ओर वाहनों  की लंबी कतारें लग गई। लगातार जाम भारी जाम के चलते नगर के लोगों    को भारी परेशानी का सामना  करना पड़ा। जाम में फसे उत्तराखंड आने जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना   करना पड़ा। इस दौरान    पुलिस द्वारा  जाम खुलवाने के सारे प्रयास  विफल रहे। काफी मशक्कत के बाद नगर के लोगों की मदद से    सुबह करीब 9 बजे वाहनों का  रूट डायवर्ट कर जाम से  निजात   मिलनी शुरू हुई तथा यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें