फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मेले में आई महिला से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर के मोहल्ला सोमवार का बाजार स्थित रामलीला मैदान में चल रहे मेले में आई महिला से मंगलवार शाम करीब छह बजे दो युवकों ने छेड़खानी की। महिला द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपी महिला और उसके पति को धमकी देकर भाग गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रामलीला मंच पर रामलीला का मंचन चल रहा था। मंचन और रावण पुतला दहन देखने नगर निवासी एक महिला अपने पति के साथ आई हुई थी। वह मंच के बाएं तरफ खड़ी हुई मंचन देख रही थी। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने जब विरोध किया तो महिला के पति ने भी दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान हंगामा होने लगा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।आरोप है कि दोनों युवक महिला व उसके पति को धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें