फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मोहर्रम की रात को बंद रहेगा इमामबाड़ा खासबाग

विज्ञापन
रामपुर के इमामबाड़ा खासबाग में हाजिरी पेश करते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां। ? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण का असर इस बार अजादारी पर भी पड़ा है। अशरा मोहर्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में लोग सामूहिक रूप से शिरकत नहीं कर पा रहे हैं। नौ मोहर्रम की रात को इमामबाड़ा खासबाग बंद रखे जाने का ऐलान भी कर दिया गया है, ताकि मातमीन की भीड़ न जुट सके।
विज्ञापन

इस बार इमामबाड़ा खासबाग में अशरा मोहर्रम की मजलिस में पांच लोग ही हिस्सा ले रहे हैं। शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद रेहान हैदर रिजवी इन मजलिसों को खिताब कर रहे हैं। शाही परिवार के लोग भी हाजिरी और रोशनी के लिए अलग-अलग ही जा रहे हैं। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्वमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां बगैर लावलश्कर के इमामबाड़ा जा रहे हैं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि अशरा मोहर्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग अपनाई जा रही है। इमामबाड़ा खासबाग में भीड़ न जुटे इसके लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सिर्फ पांच-पांच लोगों को ज्यारत और रोशनी के लिए अंदर आने की व्यवस्था की गई है। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति इमामबाड़ा खासबाग आ सकता है और अपना नंबर आने पर ज्यारत और रोशनी कर सकता है। उन्होंने इमामबाड़ा खासबाग के मुंसरिम आरिफ हुसैन के हवाले से बताया कि नौ मोहर्रम की रात को इमामबाड़ा खासबाग बंद रहेगा, ताकि जिले भर से आने वाले मातमीन की भीड़ न जुट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें