फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रतियोगिता में मोहम्मद अली और आसिम ने जीता उमराह का टिकट

Wed, 14 Jan 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा इस्लामिया अरबिया फैजुल उलूम में हुआ कुरान प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शहर के थाना टीन के मदरसा इस्लामिया अरबिया फैजुल उलूम में जिला स्तरीय कुरान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मदरसे के शिक्षक कारी फहीम ने किया, इसके बाद मौलाना शफाफ शाह खान ने पैगंबर मोहम्मद की शान में नात-ए-पाक पेश की।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और मदरसों के 76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पहला स्थान पाने वाले हाफिज मोहम्मद अली को इनाम के तौर पर उमराह का टिकट दिया गया। द्वितीय स्थान अबू आसिम को मिला, उन्हें भी इनाम में उमराह का टिकट दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना कारी मोहम्मद वासिफ रहे। उन्होंने फाइनल राउंड में जज की भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना मो. असलम जावेद कासमी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कुरान की तिलावत और तजवीद को बढ़ावा देने के साथ-साथ हाफिजों का उत्साहवर्धन करना है। इस दौरान डॉ. शादाब खान, कारी मो. यूसुफ, कारी मो. दानिश, कारी मो. आकिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें