फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मोबाइल की लत से बढ़ रही सर्वाइकल मरीजों की संख्या

Fri, 23 Jan 2026 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना 10 से 15 सर्वाइकल के पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लगातार स्क्रीन देखने और गलत तरीके से बैठकर काम करने से सर्वाइकल दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना 10 से 15 सर्वाइकल के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया कि लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मानसिक तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। कई मरीजों को सर्वाइकल दर्द के साथ सिरदर्द, हाथों में झनझनाहट और नींद से जुड़ी परेशानी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि यह समस्या अब केवल युवा वर्ग तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट के अनुसार लगातार फोन देखने की आदत से गर्दन में जकड़न के साथ हाथों में तेज दर्द होने लगता है। चिकित्सक मरीजों को नियमित व्यायाम करने, सही मुद्रा में बैठने और मोबाइल व लैपटॉप का उपयोग सीमित करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



मोबाइल और लैपटॉप पर लगातार स्क्रीन देखने और गलत तरीके से बैठकर काम करने से सर्वाइकल दर्द की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। हर दिन इस तरह की समस्या के 10 से 15 मरीज आ रहे हैं। उन्हें स्क्रीम टाइम कम करने, नियमित व्यायाम करने और सही मुद्रा में बैठने की सलाह दी जा रही है। -शुभम सक्सेना, फिजियोथेरेपिस्ट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें