फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के आचार संहिता उल्लंघन मामले में 24 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजबाला से जुड़े चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में शनिवार को तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने 24 सितंबर की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन का मामला वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का है। उस वक्त राजबाला मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार थीं। वह चुनाव जीत गई थीं। चुनाव प्रचार के दौरान 11 फरवरी 2017 को उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा तत्कालीन दारोगा जितेंद्र वर्मा की ओर से कराया गया था, जिसमें राजबाला पर बिना अनुमति धमोरा में जनसभा करने का आरोप है। पुलिस ने इस मुकदमे में विवेचना के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमए कोर्ट में चल रही है। इस प्रकरण में मंगलवार सात सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप तय कर दिए गए थे। इसके बाद शनिवार को मामले में तारीख थी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता राम औतार सैनी ने बताया कि विधायक राजबाला से संबंधित आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में शनिवार को तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 24 सितंबर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें