रामपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना को सिलीगुड़ी विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक ने कहा कि वह न केवल सिलीगुड़ी सीट जिताने में योगदान देंगे।
आकाश सक्सेना ने बताया कि वह शनिवार तक सिलीगुड़ी पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम होगा और घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए निर्णायक मतदान करेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। ब्यूरो